लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया जा रहे एयर कनाडा के विमान ने हवा में खाये हिचकोले, 37 घायल

By भाषा | Updated: July 12, 2019 21:33 IST

विमान में सवार 37 यात्री एवं चालक दल के सदस्य घायल हो गए। घायलों में शामिल नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविमान में सवार 37 यात्री एवं चालक दल के सदस्य घायल हो गए। घायलों में शामिल नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एयर कनाडा के प्रवक्ता पीटर फित्जपैट्रिक के मुताबिक बोइंग 777-200 में 269 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे।

होनोलूलू, 12 जुलाई (एपी): ऑस्ट्रेलिया जा रही एयर कनाडा की एक उड़ान को बृहस्पतिवार को प्रशांत महासागर के ऊपर हवा के अप्रत्याशित दबाव का सामना करना पड़ा, जिसके चलते विमान हिचकोले खाने लगा और दर्जनों यात्री घायल हो गए। वैंकुवर से सिडनी जा रहे इस विमान को आपात स्थिति में होनोलूलू में उतारना पड़ा। विमान में सवार 37 यात्री एवं चालक दल के सदस्य घायल हो गए। घायलों में शामिल नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दरअसल, कई यात्री विमान की छत से टकरा गए थे। एयर कनाडा के प्रवक्ता पीटर फित्जपैट्रिक के मुताबिक बोइंग 777-200 में 269 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे। एयर कनाडा की एक अन्य प्रवक्ता एंजेला मा ने एक बयान में बताया कि हवाई से करीब दो घंटे के सफर के बाद विमान को हवा के अप्रत्याशित दबाव का सामना करना पड़ा। इसके बाद विमान को होनोलूलू ले जाया गया।

होनोलूलू आपात मेडिकल सेवा प्रमुख डीन नकानो ने बताया कि घायलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग यात्री तक शामिल हैं। अमेरिकी संघीय विमाान प्रशासन प्रवक्ता इयान ग्रेगर ने बताया कि यह घटना होनोलूलू से करीब 966 किमी दक्षिण पश्चिम में 36,000 फुट की ऊंचाई पर हुई।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला