लाइव न्यूज़ :

अगस्तावेस्टलैंड मामलाः भारत को मिली बड़ी सफलता, आज रात प्रत्यर्पित किया जाएगा क्रिश्चियन मिशेल 

By भाषा | Updated: December 4, 2018 20:20 IST

पिछले महीने अदालत ने मिशेल के प्रर्त्यपण के लिए अनुमति प्रदान कर दी थी। खलीज टाइम्स की एक खबर के अनुसार मिशेल (54) को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जाया गया है।

Open in App

अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में वांछित ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए मंगलवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जाया गया। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। मिशेल 3600 करोड़ रूपए के हेलीकाप्टर सौदा मामले में भारतीय जांच एजेंसियों का वांछित है।

पिछले महीने अदालत ने मिशेल के प्रर्त्यपण के लिए अनुमति प्रदान कर दी थी। खलीज टाइम्स की एक खबर के अनुसार मिशेल (54) को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जाया गया है। मिशेल को आज ही भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। यह प्रत्यर्पण प्रक्रिया इंटरपोल और सीआईडी के समन्वय में हो रही है।

यह घटनाक्रम ऐसे दिन हुआ है जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद से अबू धाबी में व्यापक बातचीत की।

भारत ने मिशेल के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक रूप से 2017 में अनुरोध किया था। यह अनुरोध सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई आपराधिक जांच पर आधारित था।

ईडी ने मिशेल के खिलाफ जून, 2016 में दाखिल अपने आरोप पत्र में कहा था कि मिशेल को अगस्ता वेस्टलैंड से 225 करोड़ रुपये मिले थे। आरोपपत्र के अनुसार वह राशि और कुछ नहीं बल्कि कंपनी की ओर से दी गयी ‘‘रिश्वत’’ थी।

टॅग्स :दुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल