लाइव न्यूज़ :

तुर्की में राहत-बचाव का मोर्चा संभालेगी भारतीय सेना, आगरा के फील्ड अस्पताल से भेजी गई मेडिकल टीम

By शिवेंद्र राय | Updated: February 7, 2023 12:04 IST

भूकंप से तबाह हुए तुर्की की मदद के लिए दुनिया भर से सहायता भेजी जा रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए आगरा स्थित आर्मी फील्ड अस्पताल ने 89 सदस्यीय मेडिकल टीम तुर्की भेजी है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की की मदद के लिए भेजी गई भारतीय सेना की मेडिकल टीमभूकंप से तुर्की सीरिया में हुई है भारी तबाहीअब तक 4000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं

आगरा: सोमवार,5 फरवरी को आए भूकंप के झटकों से तुर्की और सीरिया में भयंकर तबाही हुई है। इस भूकंप के कारण अब तक 4000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। और 15000 से ज्यादा लोग घायल हैं। अभी भी इमारतों के मलबे में हजारों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

भूकंप से तबाह हुए तुर्की की मदद के लिए दुनिया भर से सहायता भेजी जा रही है। अब भारतीय सेना भी संकट की इस घड़ी में मदद के लिए आगे आई है। राहत और बचाव कार्य के लिए आगरा स्थित आर्मी फील्ड अस्पताल ने 89 सदस्यीय मेडिकल टीम तुर्की भेजी है। इन विशेषज्ञों में आर्थोपेडिक सर्जिकल टीम, जनरल सर्जिकल स्पेशलिस्ट टीम, मेडिकल स्पेशलिस्ट टीम सहित क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट टीम शामिल हैं।

आर्मी फील्ड अस्पताल से तुर्की जाने वाली टीम वहां  30-बेड वाली चिकित्सा सुविधा स्थापित करेगी। इसके लिए टीम एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, कार्डिएक मॉनिटर और संबंधित उपकरणों से लैस है।

बता दें कि आर्मी फील्ड अस्पताल से मेडिकल टीम भेजने से पहले ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। राहत सामग्री की खेप में एक विशेषज्ञ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल खोज और बचाव दल शामिल है। इसमें पुरुष और महिला दोनों कर्मी, अत्यधिक कुशल डॉग स्क्वॉड, चिकित्सा से जुड़ी चीजें, उन्नत ड्रिलिंग उपकरण भेजे गए हैं। 

भूकंप से सीरिया में भी भयंकर तबाही हुई है।  सीएनएन ने बताया है कि सीरियन सिविल डिफेंस, जिसे "व्हाइट हेल्मेट्स" के रूप में जाना जाता है, ने कहा कि विपक्ष द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में 740 मौतें हुईं। अनादोलु एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को पजारसिक जिले में केंद्रित 7.7 तीव्रता के भूकंप ने कहारनमारस को झटका दिया और गाजियांटेप, सान्लिउर्फा, दियारबाकिर, अदाना, अदियामन, मालट्या, उस्मानिया, हटाय और किलिस सहित कई प्रांतों को प्रभावित किया। 

तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि 7,840 लोगों को मलबे से निकाला गया है। 11,022 खोज और बचाव दल क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 338,000 भूकंप पीड़ितों को छात्रावासों, विश्वविद्यालयों और आश्रय स्थलों में रखा गया है।

टॅग्स :तुर्कीभूकंपभारतीय सेनाMedicines and HealthcareExternal Affairs Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा