लाइव न्यूज़ :

इजराइल के बाद ब्रिटेन ने भी ईरान पर लगाया टैंकर पर हमले का आरोप, तेहरान का इनकार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:32 IST

Open in App

दुबई, एक अगस्त (एपी) ब्रिटेन ने रविवार को इजराइल के सुर में सुर मिलाते हुए आरोप लगाया कि ईरान ने अरब सागर में ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया। इससे हमले से इनकार कर रहे ईरान पर दबाव और बढ़ गया है।

इसे “गैरकानूनी व क्रूर हमला” करार देते हुए ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमनिक राब ने कहा कि उनका देश और उसके सहयोगी बृहस्पतिवार रात को तेल टैंकर ‘मर्कर स्ट्रीट’ पर हुए हमले को लेकर समन्वित प्रतिक्रिया की योजना बना रहे हैं।

ईरान के साथ विश्व शक्तियों के खटाई में पड़े परमाणु समझौते के बाद उपजे तनाव के बीच यह इस क्षेत्र में लंबे अरसे बाद किसी वाणिज्यिक पोत पर किया गया पहला ज्ञात घातक हमला है।

अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ईरान और उसके मिलीशिया सहयोगी पूर्व में “आत्मघाती” ड्रोन हमलों को अंजाम देते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'