लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने अफगानों को देश से बाहर जाने की दी अनुमति , कहा- सामान्य उड़ान सेवाओं के बहाल होने के बाद कहीं भी जा सकते हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 29, 2021 09:49 IST

तालिबान ने अफगानियों को कहा कि वे विदेश जा सकते है , जब वाणिज्यक उड़ान सेवाएं अच्छे से बहाल हो जाए तो वे सही दस्तावेज के साथ सम्मानजनक तरीके से जा सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने कहा कि अफगान हवाई सेवाओं के शुरू होने के बाद जा सकते हैं तालिबान ने राजनीतिक कार्यालय ने कहा - अफगान सही दस्तावेज के साथ शांति से जा सकते हैं अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद लोग देश छोड़कर भाग रहे है

काबुल :  तालिबान ने घोषणा की कि देश से बाहर जाने के इच्छुक अफगान नागरिकों को देश में वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं की बहाली के बाद सही दस्तावेज के साथ "सम्मानजनक तरीके" से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

अफगान सम्मान के साथ विदेश जा सकते हैं

तालिबान के राजनीतिक कार्यलय के उप निदेशक शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई की ओर से कहा गया, वे अफगान जो विदेश जाना चाहते  हैं, वे देश में वाणिज्यिक उड़ानों को फिर से शुरू करने के बाद पासपोर्ट और वीजा जैसे कानूनी दस्तावेजों के साथ सम्मानजनक तरीके से और मन की शांति के साथ ऐसा कर सकते हैं । तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के अंग्रेजी मीडिया प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने ट्विटर पर ताजा फैसले की जानकारी दी।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब बड़ी संख्या में अफगान नागरिक तालिबान के आतंक के डर से  भागने की कोशिश कर रहे हैं । काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर रोजाना हजारों लोग अपनी मातृभूमि से दूर बहुत दूर जाने के लिए पहुंच रहे हैं ।

इस दौरान अफगानिस्तान के काबुल हवाईअड्डे से कई तस्वीरें और ऐसे वीडियोज सामने आए, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया । लोग बेचैन होकर हवाई जहाज के पीछे भाग रहे थे । कुछ लोगों की हवाई जहाज के पंखों से गिरकर मौत हो गई । भीड़भाड़ में कुछ लोगों को कुचला गया । भीड़ और इस आपदा की घड़ी में काबुल हवाईअड्डे पर पानी जैसी जरूरी चीजों के दाम भी आसमान छूने लगे । लोगों को पानी तक ढंग से पीने को नसीब नहीं हो रहा था ।

सबसे बुरा हाल महिलाओं और छोटे बच्चों का है, जो धूप और गर्मी से बेहाल है । ऐसे में हवाईअड्डे पर तैनात अलग-अलग देशों की सेनाएं इन बच्चों का ख्याल रख रहे हैं । ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इन सबके बीच काबुल हवाईअड्डे पर आईएसआई के हमले ने सभी को हिलाकर रख दिया । इसमें सैंकड़ों लोगों की जान चली गई ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानKabul
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल