लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत और 60 जख्मी

By भाषा | Updated: July 23, 2018 04:23 IST

दोस्तम के प्रवक्ता बशीर अहमद तयांज ने बताया कि दोस्तम का काफिला निकलने के दौरान विस्फोट की आवाज सुनाई दी। दोस्तम बख्तरबंद वाहन से चल रहे थे और वह सुरक्षित हैं।

Open in App

काबुल, 23 जुलाईः अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम के करीब एक साल तक निर्वासन में रहने के बाद वतन वापसी के कुछ ही देर बाद काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। 

हवाई अड्डे पर जिस समय विस्फोट हुआ उस समय दोस्तम सरकारी अधिकारियों और समर्थकों की एक बड़ी भीड़ के साथ हवाई अड्डे से निकल रहे थे। दोस्तम उज्बेकिस्तान मूल के नेता हैं। वह पश्चिमी कपड़े पहने हुए थे। 

दोस्तम के प्रवक्ता बशीर अहमद तयांज ने बताया कि दोस्तम का काफिला निकलने के दौरान विस्फोट की आवाज सुनाई दी। दोस्तम बख्तरबंद वाहन से चल रहे थे और वह सुरक्षित हैं। काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत स्तानीकजई ने बताया कि इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। 

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नाजीब दानिश ने बताया कि यह संभवत: आत्मघाती हमला था और हमलावर पैदल था। मरनेवालों में एक बच्चा समेत सुरक्षाबल के कर्मी हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा