लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने मोस्ट वांटेड आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी को बनाया गृह मंत्री, अमेरिका ने रखा है 50 लाख डॉलर का इनाम

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2021 08:29 IST

तालिबान ने अफगानिस्तान में नई सरकार का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक मुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे। वैश्विक आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी को गृह मंत्री बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री, वहीं मुल्ला अब्दुल गनी बरादर होंगे डिप्टी पीएम।सिराजुद्दीन हक्कानी को गृह मंत्री बनाया गया है, हक्कानी वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में है शामिल।सिराजुद्दीन हक्कानी पर अमेरिका ने भी 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान में नई सरकार के मंत्रिमंडल का ऐलान मंगलवार को कर दिया। पंजशीर घाटी पर जीत के दावे के महज कुछ घंटों बाद ही तालिबान की ओर से ये ऐलान किया गया। इससे पहले 15 अगस्त को काबुल पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया था और इसके बाद से ही अफगानिस्तान की नई सरकार को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी।

तालिबान के मंत्रिमंडल में मोस्ट वांटेड आतंकी

तालिबान की ओर से की गई घोषणा के अनुसार मुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे। वहीं मुल्ला अब्दुल गनी बरादर डिप्टी पीएम बनाए गए हैं। तालिबान के संस्थापक मुल्ला मोहम्मद उमर के बेटे मुल्ला याकूब अफगानिस्तान के नए रक्षा मंत्री होंगे।

इन सबके बीच सिराजुद्दीन हक्कानी का नाम चर्चा में है, जिसे गृहमंत्री बनाया गया है। हक्कानी खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क का कर्ता-धर्ता है। सिराजुद्दीन हक्कानी पर अमेरिका ने भी 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है और उसका नाम भी वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल है।

सिराजुद्दीन के तार पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े हैं। सिराजुद्दीन 2008 में काबुल में हुए बम धामाकों में मोस्ट वांटेड है। माना जाता है कि 2008 में अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति हामिद करजई की हत्या की कोशिश की योजना में भी वह शामिल था।

तालिबान के समावेशी सरकार के वादे पर सवाल

तालिबान ने पहले समावेशी सरकार गठित करने का वादा किया था। हालांकि अब इस पर सवाल उठ रहे हैं। मंत्रिमंडल में हजारा समुदाय का एक भी सदस्य नहीं है। किसी महिला को भी इसमें जगह नहीं दी गई है।

अंतरिम सरकार में मुल्ला अमीर खान मुत्तकी नए विदेश मंत्री होंगे जबकि शेर मोहम्मद अब्बास स्तनिकजई को उप विदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं, मुल्ला हिदायतुल्ला बदरी को वित्त मंत्री बनाया गया है और कारी फसिहुद्दीन बदख्शानी नए सेना प्रमुख होंगे। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक