लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक, हजारा समुदाय के कई लोगों की बर्बरता से की हत्या

By विनीत कुमार | Updated: August 20, 2021 17:02 IST

अफगानिस्तान पर लगभग पूरी तरह से तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान अब अपनी छवि बदलकर दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश में है। हालांकि, उसके आतंक से जुड़ी कई खबरें भी सामने आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगजनी प्रांत में जुलाई की शुरुआत में तालिबानी आतंकियों द्वारा हजारा समुदाय के लोगों की हत्या की गईएमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपनी एक रिपोर्ट में इन हत्याओं से संबंधित दावे किए हैं।एमनेस्टी के अनुसार 4 से 6 जुलाई के बीच पूर्वी गजनी प्रांत के मलिस्तान जिले में ये विभत्स घटना हुई।

काबुल: तालिबान ने हाल में अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के कई लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी है। ये दावा मानवाधिकार ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल ने किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इन लोगों के मारे जाने से संबंधित बेहद भयावह अनुभव सुनाए हैं। 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हजारा समुदाय के इन लोगों की हत्या गजनी प्रांत में जुलाई की शुरुआत में की गई थी। तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर रविवार (15 अगस्त) को कब्जा किया था और इसके बाद से अपनी छवि बदलकर दुनिया के सामने रखने का प्रयास कर रहा है।

हालांकि एमनेस्टी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई की शुरुआत में हुई भयावह घटना तालिबान शासन की असल तस्वीर पेश करती है। अफगानिस्तान में हजारा समुदाय तीसरा सबसे बड़ा धार्मिक ग्रुप है। इस समुदाय के लोग मुख्य तौर पर शिया इस्लाम की प्रथा का पालन करते हैं और सुन्नी बहुल अफगानिस्तान सहित पाकिस्तान में भी भेदभाव झेलते आए हैं।

हजारा समुदाय के 9 लोगों की हुई हत्या

इस संबंध में रिपोर्ट गुरुवार को प्रकाशित हुई थी। एमनेस्टी के अनुसार 4 से 6 जुलाई के बीच पूर्वी गजनी प्रांत के मलिस्तान जिले में 9 हाजरा समुदाय के लोग मारे गए। एमनेस्टी के सदस्यों ने प्रत्यक्षदर्शियों से इस संबंध में बात की और मौत के बाद फोटो आधारित सबूतों को भी परखा।

आरोपों के अनुसार कुल 6 लोगों के सिर में गोली मारी गई। वहीं तीन लोगों के साथ पहले काफी बर्बरता की गई और फिर उनका कत्ल कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति की उसके ही स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या की गई और उसके हाथ की मांसपेशियां काट दी गई। वहीं, दूसरे के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने लड़ाकों से पूछा कि उन्होंने अपने लोगों पर इतनी क्रूरता क्यों की।

इस पर एक लड़ाके ने कथित तौर पर कहा, 'जब जंग का समय होता है, तो हर कोई मर जाता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास बंदूकें हैं या नहीं। यह युद्ध का समय है।'

रिपोर्ट में साथ ही कहा गया है कि तालिबान द्वारा कब्जा किए गए कई क्षेत्रों में मोबाइल फोन सेवाओं को काट दिया गया है और इसलिए हत्या के बारे में जानकारी अब तक पूरी तरह से सामने नहीं आ सकी है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा