लाइव न्यूज़ :

काबुल में अज्ञात बंदूकधारी ने की गोलीबारी, अमेरिकी सैन्य अड्डे के छह अफगान कर्मियों की हत्या, कई घायल

By भाषा | Updated: April 17, 2020 16:34 IST

अफगानिस्तान और तालिबान में शांति समझौता हुआ है। इसके बाद में हमले लगातार हो रहा है। दोनों ने कई हजार कैदी को रिहा किया है। अमेरिका की हर चाल आतंकी पलट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह अफगानिस्तान के उत्तरी इलाकों में काफी सक्रिय हैं।आईएस ने नौ अप्रैल को बगराम सैन्य अड्डे पर एक वाहन से पांच रॉकेट दागे जाने की घटना की जिम्मेदारी ली थी।

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी में एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलीबारी कर अमेरिकी सैन्य अड्डे के छह स्थानीय कर्मियों की हत्या कर दी और तीन अन्य घायल हुए हैं।

पार्वन प्रांत के गवर्नर की प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने बताया कि मारे गए और घायल हुए सभी कर्मी अफगानिस्तान के नगारिक हैं। वे बृहस्पतिवार की रात अपने घर जा रहे थे जब बगराम सैन्य अड्डे से 500 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल सवार ने उन पर गोलियां चला दी। ये सभी यहां सफाई का काम करते थे। शाहकार ने बताया कि बंदूकधारी मौके से फरार हो गया।

किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह अफगानिस्तान के उत्तरी इलाकों में काफी सक्रिय हैं। आईएस ने नौ अप्रैल को बगराम सैन्य अड्डे पर एक वाहन से पांच रॉकेट दागे जाने की घटना की जिम्मेदारी ली थी।

हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। शाहकार ने बताया कि अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी को दोहा में हुए शांति समझौते के तहत अफगान सरकार और तालिबान ने एक-दूसरे के कैदी रिहा करने शुरू कर दिए हैं। इस समझौते के अनुसार अंतर-अफगानिस्तान वार्ता से पहले सरकार को तालिबान के 5000 कैदी रिहा करने है और तालिबान, अफगानिस्तान के 1000 कर्मी रिहा करेगा। 

टॅग्स :अफगानिस्तानआईएसआईएसअमेरिकातालिबानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल