लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः विदेशी फौज को निशाना बनाकर काबुल में कार बम धमाका, कई वाहन क्षतिग्रस्त 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 13:15 IST

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी के मुताबिक धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 10.10 बजे हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान का दावा है कि उन्होंने विदेशी फौज को निशाना बनाया था जो एनडीएस इलाके में घुस रही थी।सोमवार को भी एक बड़ा धमाका हुआ था जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पीडी9 इलाके में एक कार बम विस्फोट हुआ। इस बम धमाके में 12 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी के मुताबिक धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 10.10 बजे हुआ।

इस धमाके की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। संगठन का दावा है कि उन्होंने विदेशी फौज को निशाना बनाया था जो एनडीएस इलाके में घुस रही थी। इससे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाजों के बाद जोरदार धमाका हुआ।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के मुताबिक यह धमाका ग्रीन विलेज के करीब हुआ। यह एक बड़ा परिसर है जहां राहत सहायता एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय बने हैं।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फारामेर्ज ने कहा कि धमाका कार बम का प्रतीत होता है। हालांकि, कुछ अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि यह एक बड़ा ट्रक बम था। उन्होंने कहा,‘‘पुलिस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है,हम और सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’’

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल