लाइव न्यूज़ :

नागरहार में मोर्टार के गोले दागने से 9 अफगान बच्चों की मौत, 4 घायल 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2022 18:54 IST

पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान से लगी सीमा के पास सोमवार को हुए एक विस्फोट में नौ बच्चों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। तालिबान द्वारा नियुक्त गवर्नर के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुराने, बिना फटे मोर्टार के गोले को टक्कर मार दी।आयुध में विस्फोट होता है, तो शिकार अक्सर बच्चे होते हैं।आईएस ने 2014 से अफगानिस्तान में दर्जनों भयानक हमले किए हैं।

नगरहारः तालिबान सरकार आने के बाद अफगानिस्तान में अस्थिरता का माहौल है। सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। नागरहार प्रांत के लालपुरा में मोर्टार के गोले दागने से 9 अफगानी स्कूली बच्चों की मौत हो गई। कम से कम 4 स्कूली बच्चे घायल हो गए।

तालिबान द्वारा नियुक्त गवर्नर के कार्यालय के अनुसार, सोमवार को पाकिस्तान के साथ सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में एक विस्फोट में नौ बच्चों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। राज्यपाल के कार्यालय के बयान में कहा गया है कि विस्फोट उस समय हुआ, जब खाद्य सामग्री बेचने वाली एक गाड़ी ने बिना फटे मोर्टार के गोले को टक्कर मार दी।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता काजी मुल्ला अदेल ने सोमवार को डीपीए को बताया कि प्रांत के लालपुर जिले के बैगानन गांव में एक स्कूल के पास मोर्टार के गोले दागने से अन्य चार बच्चे घायल हो गए। सोशल मीडिया में साझा की गई तस्वीरों में घटना स्थल के पास एक क्षतिग्रस्त पॉपकॉर्न स्टैंड दिखाई दे रहा है।

गवर्नर कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विस्फोट उस समय हुआ जब पूर्वी नागरहार प्रांत के लालोपर जिले में खाद्य पदार्थ की बिक्री करने वाली एक गाड़ी एक बिना फटे पुराने मोर्टार के गोले से टकरा गई। इस संबंध में अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

यह प्रांत तालिबान के प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट समूह का मुख्यालय है जिसने अगस्त के मध्य में तालिबान के देश की सत्ता पर नियंत्रण के बाद से अफगानिस्तान के नये शासकों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं। हालांकि, आईएस 2014 से अफगानिस्तान में सक्रिय है और उसने दर्जनों भयानक हमले किए हैं।

ये हमले अक्सर देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किये गए हैं। अफगानिस्तान उन देशों में शामिल है जहां दशकों के युद्ध और संघर्ष के बाद सबसे अधिक बिना फटी बारूदी सुरंग और गोले हैं। जब इन गोलों में विस्फोट होता है, तो अक्सर बच्चे हताहत होते हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल