लाइव न्यूज़ :

अफगान अधिकारी : पोलियो अभियान में काम कर रही तीन महिलाओं की हत्या

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:17 IST

Open in App

(रहीम फैज)

काबुल, 30 मार्च (एपी) अफगानिस्तान में पोलियो उन्मूलन के लिये शुरू किये गए नए अभियान के एक दिन बाद ही पूर्वी अफगानिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकरण अभियान में काम कर रही तीन महिलाओं की मंगलवार को हमलावरों ने हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नंगरहार प्रांत में पुलिस के प्रवक्ता फरद खान ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में इन महिलाओं की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला संख्या-7 में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की गई जबकि तीसरी महिला की हत्या जिला संख्या-4 में की गई।

गवर्नर कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मीडिया से बात करने के लिये अधिकृत नहीं होने की वजह से अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं किया।

इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा हमलों में हाल में तेजी देखी गई है। आईएस आतंकियों ने शियाओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर रखी है और देश में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।

सरकार ने सोमवार को देश भर में पोलियो उन्मूलन के लिये एक और दौर के अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत पांच साल से कम उम्र के 96 लाख बच्चों को पोलियो की दवा दी जानी थी। पिछले साल पोलियो के 54 नए मामले सामने आने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। पोलियो के 2020 में सामने आए नए मामले 2001 में तालिबान सरकार के खत्म होने के बाद से सबसे ज्यादा हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अफगानिस्तान और उसका पड़ोसी पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो अब भी बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?