लाइव न्यूज़ :

अफगान मॉडल को तालिबान ने इस्लाम और कुरान का 'अपमान' करने के आरोप में जेल भेजा, तीन साथी भी गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2022 10:46 IST

अजमल हकीकी अपने फैशन शो, मॉडलिंग इवेंट और YouTube वीडियो के लिए जाने जाते हैं। अफगानिस्तान के नए शासकों द्वारा जारी वीडियो में वह हल्के भूरे रंग की जेल की वर्दी में हथकड़ी पहने दिखाई दिये थे।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने बड़े फैशन मॉडल अजमल हकीकी के साथ उनके तीन साथियों को अरेस्ट कर लिया हैशासकों द्वारा जारी वीडियो में हकीकी को वर्दी में हथकड़ी के साथ दिखाया गया हैएमनेस्टी इंटरनेशनल ने तालिबान से हकीकी और उसके सहयोगियों को "तत्काल और बिना शर्त" रिहा करने का आग्रह किया है

काबुलः अफगानिस्तान के नए शासकों द्वारा जारी एक वीडियो के मुताबिक तालिबान ने इस्लाम और कुरान की कथित रूप से अपमान को लेकर तीन लोगों के साथ एक अफगान मॉडल को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार प्रसिद्ध मॉडल अजमल हकीकी को तालिबान सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अजमल हकीकी अपने फैशन शो, मॉडलिंग इवेंट और YouTube वीडियो के लिए जाने जाते हैं। अफगानिस्तान के नए शासकों द्वारा जारी वीडियो में वह हल्के भूरे रंग की जेल की वर्दी में हथकड़ी पहने दिखाई दिये थे।

वायरल वीडियो में मॉडल के एक सहयोगी कॉमेडियन गुलाम साखी को मजाकिया अंदाज में अरबी में कुरान की आयतें पढ़ते दिखाया गया है। गुलाम साखी ठीक से बोल नहीं पाते हैं जिसका इस्तेमाल वह लोगों को हंसाने के लिए भी करते हैं। वीडियो में साखी जब कुरान की आयतें पढ़ते हैं तो अजमल हकीकी हंसने लगते हैं।

इस पर, तालिबान ने हकीकी और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, "किसी को भी कुरान की आयतों या पैगंबर मुहम्मद की बातों का अपमान करने की अनुमति नहीं है"।

उधर, गिरफ्तारी के बाद एमनेस्टी इंटरनेशनल ने तालिबान से हकीकी और उसके सहयोगियों को "तत्काल और बिना शर्त" रिहा करने का आग्रह किया है। एक बयान में, एमनेस्टी ने कथित तौर पर कहा कि "हकीकी और उनके सहयोगियों को हिरासत में लेकर और उन्हें माफी मांगने के लिए मजबूर करके", तालिबान ने "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला किया है।"

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान ने देश में कई सख्त उपाय किए हैं। महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर अंकुश काफी अंकुश लगा दिया गया है।  पिछले महीने, अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने टीवी चैनलों पर सभी महिला एंकरों को अपने चेहरे को ढकने का आदेश दिया है। आदेश के बाद कई महिला एंकरों की नकाब के साथ कार्यक्रम करते तस्वीरें वायरल हुई थीं। वहीं पश्चिमी हेरात प्रांत में पुरुषों और महिलाओं को रेस्तरां में एक साथ नहीं बैठने का आदेश जारी किया गया है। भले ही वे पति-पत्नी ही क्यों ना हों, एक साथ नहीं बैठ सकते।

टॅग्स :Afghan Talibanअफगानिस्तानयुट्यूब वीडियोYoutube Videos
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!