लाइव न्यूज़ :

एडम्स बने न्यूयॉर्क सिटी के दूसरे अश्वेत मेयर, वु बनीं बोस्टन की पहली महिला एवं एशियाई अमेरिकी मेयर

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:38 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), तीन नवंबर (एपी) पूर्व पुलिस कैप्टन एरिक एडम्स मंगलवार को न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीतकर देश के सबसे बड़े शहर के दूसरे अश्वेत मेयर बन गए हैं और मिशेल वु बोस्टन के मेयर पद का चुनाव जीतने वाली पहली महिला और एशियाई अमेरिकी बन गई हैं।

अमेरिकी शहरों में शीर्ष पद के चुनाव में मतदाताओं ने ऐसे स्थानीय नेताओं को तरजीह दी है, जो पुलिस एवं अपराध पर अपने रुख के बारे में जाने जाते है।

एडम्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस सिल्वा को हराया। एडम्स ने बताया कि जब वह किशोर थे, तब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पीटा था। वह बाद में एक पुलिसकर्मी बने। वह पुलिस विभाग के मुखर आलोचक रहे, उन्होंने अश्वेत अधिकारियों का समर्थन किया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उन्होंने पुलिस को दी जाने वाली निधि में कटौती के आह्वान को स्वीकार नहीं किया।

ताईवान से आए प्रवासियों की बेटी मिशेल वु ने पुलिस प्रणाली के लिए एक अधिक उदार दृष्टिकोण की वकालत की और बड़े सुधारों का आह्वान किया, लेकिन बोस्टन में उनकी ऐतिहासिक जीत का कारण किफायती आवास जैसे मामलों को उठाने वाली उनकी मुहिम बनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर