Israel Hamas War: अभिनेत्री मैसा अब्देल हादी ने हमास का किया समर्थन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Published: October 25, 2023 11:24 AM2023-10-25T11:24:41+5:302023-10-25T11:38:12+5:30

पुलिस ने एक मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने इजरायल और हमास के बीच युद्ध में हमास का समर्थन किया है।

Actress Maisa Abdel Hadi supported Hamas police arrested | Israel Hamas War: अभिनेत्री मैसा अब्देल हादी ने हमास का किया समर्थन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

photo credit- twitter

Highlightsदुनिया में इजरायल और हमास के बीच चल रहा महायुद्ध चर्चा का विषय बना हुआ हैMaisa Abdel Hadi को आतंकवाद को उकसाने के संदेह में गिरफ्तार किया गयाअभिनेत्री को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है

Israel Hamas War: बीते कई दिनों से दुनिया में इजरायल और हमास के बीच चल रहा महायुद्ध चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच एक खबर निकलकर सामने आई है कि पुलिस ने एक मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने इजरायल और हमास के बीच युद्ध में हमास का समर्थन किया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री का नाम मैसा अब्देल हादी है। हादी अरब-इजरायली की मशहूर अभिनेत्री हैं। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, पुलिस ने बयान में कहा है कि  
अरब -इजरायली अभिनेत्री द्वारा 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में अभिनेत्री द्वारा आतंकवाद को उकसाने के संदेह में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अभिनेत्री को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। पुलिस का दावा है कि मैसा ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में हमास का समर्थन किया था। उनके पोस्ट में इजरायल और गाजा के बीच टूटी हुई सीमा बाड़ की छवि थी। इस पोस्ट का केपशन दिया गया कि चलो बर्लिन शैली में चलें। पुलिस का मानना है कि अभिनेत्री का यह पोस्ट बर्लिन की गिरी हुई दीवार को दर्शाता है।

अभिनेत्री से पहले इस सिंगर को भी किया गया गिरफ्तार

नाजरेथ में रहने वाली मैसा अब्देल हादी सोशल मीडिया पर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 31 हजार लोग फॉलो करते हैं। हालांकि वह इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। वह उन लोगों में से हैं जिन्हें गलत टिप्पणी करने के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मैसा से पहले पुलिस ने सिंगर दलाल अबू अमनेह को गिरफ्तार किया था। उन पर भी सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने का आरोप लगा था।

जारी है हमास और इजरायल के बीच जंग

इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से शुरु हुए युद्ध की आग में अब तक 1400 से अधिक लोगों को मौत हो गई है। हमास के हमले के बाद से ही इजरायल लगातार कार्रवाई कर रहा है।वहीं हमास में इजरायल के हमलों से पांच हजार लोगों की मौत हो गई है। 

Web Title: Actress Maisa Abdel Hadi supported Hamas police arrested

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे