लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:28 IST

Open in App

काठमांडो, 25 जनवरी नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा प्रतिनिधिसभा को भंग करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 25 मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ संघर्ष के बाद सोमवार को हिरासत में ले लिया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और वे प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें कीं तथा लाठीचार्ज किया।

मानवाधिकार कार्यकर्ता प्रतिनिधिसभा को प्रधानमंत्री ओली की सिफारिश पर भंग करने के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कहा, “ पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का इस्तेमाल किया।“

पुलिस ने वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता कृष्ण पहाड़ी समेत 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

ओली ने 20 दिसंबर को संसद भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उसी दिन स्वीकार कर लिया था और नए चुनाव 30 अप्रैल और 10 मई को कराने की घोषणा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'