लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में गृहयुद्ध में मारे गए लोगों के स्मरणोत्सव में पहुंचे तमिल पत्रकार पर हमला करने का आरोप

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:53 IST

Open in App

कोलंबो, 30 नवंबर श्रीलंकाई सैनिकों के एक समूह पर एक तमिल पत्रकार पर बेरहमी से हमला करने का आरोप लगाया गया है, जो 2009 में सरकारी सैनिकों के साथ लिट्टे की अंतिम लड़ाई में मारे गए श्रीलंकाई तमिलों के स्मरणोत्सव की खबर संकलित करने की कोशिश कर रहे थे।

मीडिया मंत्री दुल्लास अल्हापेरुमा को लिखे एक ईमेल में, ‘द फेडरेशन ऑफ मीडिया एम्प्लॉइज ट्रेड यूनियंस’ (एफएमईटीयू) ने कहा कि 28 नवंबर को हुए कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे पत्रकार विश्वलिंगम विश्वचंद्रन पर बेरहमी से हमला किया गया।

उसने कहा, ‘‘ उन पर, उस समय कंटीले तार में लिपटे ताड़ के डंडे से बर्बर हमला किया गया, जब वह मुल्लीवैक्कला बोर्ड की फोटो खींच रहे थे।’’

संगठन ने चश्मदीदों के हवाले से कहा कि हमला मौके पर तैनात सैनिकों के एक समूह ने किया।

खबरों के अनुसार, मुल्लातीवु पुलिस ने मामले में तीन सैनिकों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंका के उत्तर में स्थित मुल्लातीवु लिट्टे का गढ़ था। सुरक्षा प्रतिष्ठान युद्ध क्षेत्र में तमिलों को मृतकों के स्मृति समारोह में शामिल नहीं की अनुमति नहीं देती, जो 2009 में सेना द्वारा कुचले जाने से पहले लिट्टे के वीर सप्ताह समारोह में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल