लाइव न्यूज़ :

अबु धाबी ने गैर मुस्लिमों के लिए तलाक, विरासत से संबंधी नियम जारी किए

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:28 IST

Open in App

दुबई, आठ नवंबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी ने गैर मुस्लिमों के लिए तलाक, विरासत और बच्चों की निगरानी व देखभाल संबंधित नए नियम जारी किए हैं। यह नियम सिर्फ अबु धाबी में ही लागू होंगे।

डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने रविवार को दी खबर में कहा कि अबु धाबी ऐसे मामलों के लिए नई अदालत गठित करेगा जिनमें अरबी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में कामकाज हो होगा। यह अमीरत में बड़ी संख्या में विदेशी कामगार आबादी को देखते हुए किया गया है।

डब्ल्यूएएम की खबर के मुताबिक, बच्चे की निगरानी और देखभाल में बदलाव के बाद माता-पिता अपने बच्चों की निगरानी और देखभाल को संयुक्त रूप से साझा कर सकेंगे। इसके अलावा कानून ने शादियों का विचार भी पेश किया है और वसीयतों करने को भी इजाजत होगी।

यूएई में सात अलग अलग अमीरात शामिल हैं जिसमें से एक अमीरात अबु धाबी है और नए नियम सिर्फ इसी अमीरात में प्रभावी होंगे। तेल समृद्ध अबु धाबी की आबादी पड़ोसी दुबई से कम है।

पिछले साल सरकार ने देश के इस्लामी निजी कानूनों में बदलाव किया था और गैर शादीशुदा जोड़ों को साथ रहने की इजाजत दे दी थी। साथ ही शराब से संबंधित प्रतिबंधों को भी हल्का किया था और झूठी शान के लिए हत्या किए जाने का आपराधिकरण किया था।

अबु धाबी ने सितंबर 2020 में शराब लाइसेंस प्रणाली को भी खत्म कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब