लाइव न्यूज़ :

ताड़ के पेड़ ने बचायी चार मंजिला इमारत से गिरने वाली बच्ची की जान

By भाषा | Updated: December 1, 2020 09:32 IST

Open in App

मियामी (अमेरिका), एक दिसंबर (एपी) अमेरिका के मियामी में एक इमारत की चौथी मंजिल की

खिड़की से गिरी बच्ची की जान ताड़ के पेड़ के कारण बच गई।

मियामी के दमकल और बचाव विभाग के कैप्टन इगनाटिअस कैरोल ने बताया कि इमारत के बाहर ताड़ के एक पेड़ के कारण बच्ची की जान बच गयी। बच्ची सोमवार तड़के इमारत की खिड़की से नीचे गिरी, लेकिन पेड़ के कारण उसके गिरने की गति धीमी हो गई और वह झाड़ियों में जाकर गिरी।

कैरोल ने ‘डब्ल्यूपीएलजी’ टेलीविजन चैनल को बताया कि मियामी के लिटिल हवाना में घटनास्थल पर जब बचाव टीम पहुंची, तो बच्ची को उसके एक रिश्तेदार गोद में लिए हुए थे और बच्ची रो रही थी। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मियामी पुलिस के कमांडर फ्रेडी क्रूज ने बताया कि जांच अधिकारी पता लगा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में बच्ची इमारत से नीचे गिरी और मामले में उसके अभिभावकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'