लाइव न्यूज़ :

चीन में पानी से भरी कोयला खदान से एक खनिक को बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:56 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 17 दिसंबर चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में पानी भरने के कारण फंसे 22 खनिकों में से एक को शुक्रवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, शेष खनिकों को निकालने के लिये बचाव अभियान अब भी जारी है।

घटना बुधवार को शियाओई शहर के दुशीगोउ में कोयला खदान में हुई। बृहस्पतिवार को शिन्हुआ की एक खबर में बताया गया था 22 खनिक लापता हैं। ताजा खबर में कहा गया है कि 21 खनिक लापता हैं तथा शेष 20 खनिकों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

फंसे हुए लोगों को बचाने के लिये घटनास्थल पर कम से कम 400 बचावकर्ता दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना की वजह अवैध खनन था। बचाव दल और अधिक पंप भेजने की योजना बना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने से खदान से प्रति घंटे 300 क्यूबिक मीटर से अधिक पानी बाहर निकाला जा सकेगा। कम तापमान और तेज हवाएं खोज और बचाव कार्यों को मुश्किल बना रही हैं।

समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर में कहा गया है कि स्थानीय सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने मामले के संबंध में सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद, चीन में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला