लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशः ढाका के न्यू सुपर मार्केट में लगी भीषण आग, हजारों दुकानें जलकर खाक; थल सेना, नौसेना और वायु सेना समेत दमकल की 28 गाड़ियां रेस्क्यू में लगीं

By अनिल शर्मा | Updated: April 15, 2023 12:00 IST

आग पर काबू पाने के लिए 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' की 12 पलटन को भी मौके पर तैनात किया गया है। दमकल सेवा की 28 इकाइयां भी आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

Open in App
ठळक मुद्दे आग सुबह करीब पौने छह बजे ‘न्यू सुपरमार्केट’ की दूसरी मंजिल पर लगी जो तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई।शॉपिंग सेंटर में कुल 1500 से अधिक दुकानें हैं।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

ढाकाः  बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक शॉपिंग सेंटर (न्यू सुपर मार्केट) में शनिवार तड़के लगी भीषण आग में हजारों दुकानें जलकर खाक हो गईं। समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने न्यूमार्केट पुलिस थाना प्रमुख शफीकुल गनी साबू के हवाले से बताया कि आग सुबह करीब पौने छह बजे न्यूमार्केट और ढाका कॉलेज के बीच स्थित शॉपिंग सेंटर ‘न्यू सुपरमार्केट’ की दूसरी मंजिल पर लगी और तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई। शॉपिंग सेंटर में कुल 1500 से अधिक दुकानें हैं।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के दल मदद कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' की 12 पलटन को भी मौके पर तैनात किया गया है। दमकल सेवा की 28 इकाइयां भी आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

अग्निशमन सेवा के सहायक उप निदेशक शाहजहां सिकदर ने ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ को बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। डीडी न्यूज के मुताबिक, इससे पहले यहां के बंगबाजार में आग लगने के कारण करीब 4 हजार दुकानें जलकर नष्ट हो गई थीं। दो सप्ताह के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 

बांग्लादेश में गैस सिलेंडर के फटने, खराब वातानुकूलन और बिजली के तारों में गड़बड़ी के कारण इमारतों में आग लगने और विस्फोट होने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। मध्य ढाका के एक बाजार में पिछले महीने हुए विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हुई थी। इस विस्फोट की वजह गैस लाइन में गड़बड़ी बताई गई थी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बांग्लादेशअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट