लाइव न्यूज़ :

Pakistan: इमरान खान के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की अवमानना को लेकर कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2022 20:29 IST

इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस स्टेशन के एक मजिस्ट्रेट ने इमरान खान के खिलाफ 20 अगस्त को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के बारे में टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट हुआ जारीहालांकि उन्होंने अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर इमरान खान ने माफी मांग ली है इमरान खान ने यह सुनिश्चित करते हुए कहा है कि वह आगे से ऐसा दोबारा नहीं करेंगे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया गया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस स्टेशन के एक मजिस्ट्रेट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख के खिलाफ 20 अगस्त को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के बारे में टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

हालांकि अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर इमरान खान ने माफी मांग ली है और यह सुनिश्चित किया है कि वह आगे से ऐसा दोबारा नहीं करेंगे। दरअसल, इमरान खान ने एक रैली में देशद्रोह के मामले में अपने सहयोगी और करीबी माने जाने वाले शहबाज गिल की पुलिस रिमांड को मंजूर करने के लिए जज जेबा चौधरी की कड़ी आलोचना की थी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अदालत की अवमानना का नोटिस थमाया था। 

इस्लामाबाद सदर मजिस्ट्रेट अली जावेद की शिकायत पर संघीय राजधानी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी देने के लिए इमरान पर आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआई में आतंकवाद निरोधी अधिनियम की धारा 7 भी शामिल है।

हालांकि, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 19 सितंबर को इस्लामाबाद पुलिस की महिला न्यायाधीश और अधिकारियों को धमकी देने के मामले में पीटीआई प्रमुख के खिलाफ दर्ज मामले से आतंकवाद की धाराओं को हटाने का आदेश दिया था।

इसके बाद, एक आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने इमरान को अंतरिम जमानत के लिए सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया क्योंकि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा उनके खिलाफ आतंकवाद के आरोपों को हटाने के बाद मामला उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा