लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल अमेरिका: सल्वाडोर फुटबॉल लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मची भयंकर भगदड़, 9 लोगों की हुई मौत-कई घायल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 21, 2023 12:14 IST

हादसे पर बोलते हुए सल्वाडोरन के स्वास्थ्य मंत्री फ्रांसिस्को अलबी ने कहा है कि घटनास्थल पर आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ट्रांस्फर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रल अमेरिका के सल्वाडोर फुटबॉल लीग चल रहा था। इस दौरान मैच के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भयंकर भगदड़ मच गई थी। ऐसे में इस भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए है।

सेन सल्वाडोर:  सल्वाडोर फुटबॉल लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम के एक प्रवेश द्वार पर धक्का-मुक्की के बाद मची भगदड़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। सीएनएन ने राष्ट्रीय नागरिक पुलिस (पीएनसी) का हवाला देते हुए सूचना दी गई है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

घटना को लेकर सल्वाडोरन के स्वास्थ्य मंत्री का भी बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि घटनास्थल पर आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीमों द्वारा फंसे हुए लोगों की मदद की जा रही है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

राष्ट्रीय सिविल पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से एक शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि कस्कैटलान के मॉन्युमेंटल स्टेडियम में क्लब एलियांजा और एफएएस के बीच मैच में नौ लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। यह स्टेडियम राजधानी से लगभग 25 मील (41 किलोमीटर) पूर्वोत्तर में है। पुलिस ने बताया कि अस्पतालों में ले जाए गए घायलों में से कम से कम दो की हालत गंभीर है। 

स्थानीय टेलीविजन ने एलियांजा के प्रशंसकों द्वारा भगदड़ की ‘लाइव’ (सीधा प्रसारण) तस्वीरें प्रसारित कीं है। बता दें कि दर्जनों प्रशंसकों का मैदान पर भी उपचार किया गया है। एक अज्ञात वालंटियर ने बताया, ‘‘यह प्रशंसकों का एक हिमस्खलन था जो द्वार पर चढ़ गया था। कुछ लोग अब भी सुरंग में फंसे हुए हैं। कुछ लोग स्टैंड और फिर मैदान पहुंचने में सफल रहे।’’

सल्वाडोरन के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा है 

घटना पर बोलते हुए सल्वाडोरन के स्वास्थ्य मंत्री फ्रांसिस्को अलबी ने कहा है कि घटनास्थल पर आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भेजा जा रहा है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल सल्वाडोर की राष्ट्रीय नागरिक पुलिस द्वारा जारी की गई वीडियो में यह देखा गया है कि स्टेडियम के बाहर खड़ी कई एंबुलेंस और चिकित्सक घटनास्थल की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियोफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल