रूस ने दावा किया- यूक्रेन में 3,700 से अधिक भारतीय जबरन बंधक, 10 दिनों में 9,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 07:28 IST2022-03-05T07:19:36+5:302022-03-05T07:28:43+5:30

रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के नागरिकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने विभिन्न शहरों में 3,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बनाकर रखा है। रूस ने कहा कि उसकी सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

9 000 Russian troops killed says Ukraine Russia more than 3700 Indians forcibly hostage | रूस ने दावा किया- यूक्रेन में 3,700 से अधिक भारतीय जबरन बंधक, 10 दिनों में 9,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए

रूस ने दावा किया- यूक्रेन में 3,700 से अधिक भारतीय जबरन बंधक, 10 दिनों में 9,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए

Highlightsरूस ने यूक्रेनी नागरिकों पर 3,700 से अधिक भारतीयों को जबरन बंधक बनाने का आरोप लगाया हैकीव ने दावा किया है कि 10 दिनों में 9,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं

 संयुक्त राष्ट्रः  एक टेलीविजन भाषण में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा, "चुप मत रहो, यूक्रेन का समर्थन करो। क्योंकि अगर यूक्रेन नहीं बचेगा तो पूरा यूरोप नहीं बचेगा। अगर यूक्रेन गिर गया तो पूरा यूरोप गिर जाएगा। उन्होंने रूसी वायु शक्ति का मुकाबला करने के लिए देश पर नो-फ्लाई जोन लागू करने से इनकार करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन को "कमजोर" कहा।

जेलेंस्की ने कहा कि गठबंधन अपने शक्तिशाली हथियारों का उपयोग करने में विफल रहा। इस दिन के बाद मरने वाले सभी लोग आपकी वजह से मरेंगे। वह शनिवार सुबह अमेरिकी सीनेटरों से एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बात करेंगे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हमले की शुरुआत के बाद से कीव ने दावा किया है कि 9,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूक्रेन में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। यूक्रेन पर रूस का हमला दसवें दिन में प्रवेश कर गया है। 

यूक्रेनी नागरिकों पर 3,700 से अधिक भारतीयों को जबरन बंधक बनाने का आरोप 

उधर, रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के नागरिकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने विभिन्न शहरों में 3,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बनाकर रखा है। रूस ने कहा कि उसकी सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यूक्रेन स्थित जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में रूसी स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने कहा कि यूक्रेन में कट्टरपंथियों और चरमपंथियों को पश्चिमी देशों का संरक्षण हासिल है।

उन्होंने कहा, “यूक्रेनी राष्ट्रवादियों द्वारा जबरन बंधक बनाए जा रहे विदेशी नागरिकों की संख्या चौंकाने वाली है। खारकीव में भारत के 3,189 नागरिक, वियतनाम के 2,700 नागरिक, चीन के 202 नागरिक इसमें शामिल हैं। सूमी में 576 भारतीय नागरिक, 101 घाना के नागरिक और 121 चीनी नागरिक शामिल हैं।’’

नेबेंजिया ने कहा कि रूसी सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न चौकियों पर 130 आरामदायक बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए खारकीव और सुमी के लिए रवाना होने को तैयार हैं। 

Web Title: 9 000 Russian troops killed says Ukraine Russia more than 3700 Indians forcibly hostage

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे