लाइव न्यूज़ :

चीन में जबरन करवाई जा रही युवाओं की शादियां!

By IANS | Updated: December 21, 2017 17:57 IST

चीन में 85 प्रतिशत से अधिक युवाओं पर उनके परिवारों ने शादी के लिए दवाब डाला।

Open in App

चीन में 85 प्रतिशत से अधिक युवाओं पर उनके परिवारों ने शादी के लिए दवाब डाला। सर्वे में गुरुवार को यह खुलासा हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन यूथ डेली द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 69 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने कहा कि उन्हें शादी के लिए दबाव जैसा महसूस हुआ। हो वईवई (25) ने कहा कि मैं 30 से पहले शादी करने की योजना बना रही हूं, लेकिन मेरे माता-पिता हमेशा मुझसे प्रेमी के बारे में पूछते हैं। इससे मुझे दवाब महसूस होता है।

सर्वेक्षण में लगभग आधे उत्तरदाता अपने माता-पिता के साथ बातचीत के अनिच्छुक थे क्योंकि उनके माता-पिता ने विवाह के लिए बार-बार कहा। इनमें 32 प्रतिशत घर जाने के लिए तैयार नहीं थे और 26 प्रतिशत से अधिक को स्वयं पर संदेह था।

झीजियांग मेंटल हेल्थ एसोसिएशन के सदस्य लिंग झी ने कहा कि माता-पिता और उनके बच्चों दोनों को शादी के बारे में शिक्षा लेनी चाहिए।

लिंग ने कहा कि युवाओं को तब शादी करनी चाहिए जब वह साथी को अच्छे से जानते हैं, बजाय इसके कि शादी की उम्र निकले जा रही है। सर्वेक्षण में 1984 लोगों से सवाल पूछे गए जो चीन में चीन में शादी के लिए कानूनी उम्र से अधिक थे। चीन शादी के लिए पुरुषों के लिए 22 वर्ष व महिलाओं के लिए 20 वर्ष निर्धारित है।

टॅग्स :चीनविश्व समाचारशादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा