इंडोनेशिया आईसलैंड में भूकंप, चर्च में 34 छात्रों की मौत, 54 लापता

By धीरज पाल | Published: October 2, 2018 06:09 AM2018-10-02T06:09:27+5:302018-10-02T06:14:24+5:30

जकार्ता, 02 अक्टूबर: इंडोनेशिया आइसलैंड के सुम्बा में आज 

5.9-magnitude quake hits off Indonesian island of Sumba | इंडोनेशिया आईसलैंड में भूकंप, चर्च में 34 छात्रों की मौत, 54 लापता

इंडोनेशिया आईसलैंड में भूकंप, चर्च में 34 छात्रों की मौत, 54 लापता

जकार्ता, 02 अक्टूबर: इंडोनेशिया आइसलैंड के सुम्बा में आज भूकंप के झटके आए हैं। इस भूकंप से इंडोनिशिया द्वीप सुम्बा में भीर क्षति हुई। एएनआई के ट्वीट के मुताबकि द्वीप के एक बाइबल चर्च में 34 लोगों की मौत हो गई वहीं, 52 लोग लापता हैं। 



 


इससे पहले इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए ताकतवर भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 420 हो गई है। रविवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। इस बीच,भूकंप-सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित पालू शहर में राहत एवं बचाव कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस आपदा में जीवित बचे लोग मृतकों के शव बरामद करने में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।

इंडोनेशिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘अंतारा’ ने राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रमुख के हवाले से पालू में मारे गए लोगों का ताजा आंकड़ा बताया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में पांच-पांच फुट ऊंची उठी लहरों की चपेट में आए हताहतों की संख्या ‘‘बढ़ रही है’’, क्योंकि अब सुदूर इलाकों से नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। 

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कम से कम 540 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। अस्पतालों को बड़ी संख्या में भर्ती किए जा रहे घायलों के इलाज में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Web Title: 5.9-magnitude quake hits off Indonesian island of Sumba

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे