लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में एक सप्ताह में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के 50,824 नए मामले आए

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:19 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दो जुलाई ब्रिटेन में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है और शुक्रवार को आए आंकड़ों के मुताबिक गत एक सप्ताह में इससे 50,824 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले के हफ्ते के मुकाबले डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामलों में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने बताया कि मामलों में वृद्धि के अनुपात में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है जो संकेत देता है कि टीकाकरण अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप पर भी असरदार है। वायरस के इस स्वरूप की सबसे पहले पहचान भारत में की गई थी।

आंकड़ों के मुताबिक, गत एक हफ्ते में डेल्टा बी1.617.2 स्वरूप से संक्रमण के 50,824 मामले आए हैं जबकि 42 मरीज उप-स्वरूप डेल्टा एवाई.1 से संक्रमित हुए हैं जिनमें के417एन बदलाव (म्यूटेशन) देखने को मिला है और आशंका है कि इसमें टीके के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता होगी।

ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की मुख्य कार्यकारी डॉ.जेनी हैरिस ने कहा, ‘‘पूरे ब्रिटेन में मामले बढ़ रहे हैं और यह अहम है कि हम सतर्क रहें, जरा भी लापरवाही न करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मामले बढ़ रहे हैं लेकिन उस अनुपात में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है। आंकड़े संकेत करते हैं कि अब तक टीकाकरण कार्यक्रम सफल रहा है और यह स्पष्ट रूप से टीके की दोनों खुराकों को लेने की अहमियत को उजागर करता है।’’

पीएचई साप्ताहिक आधार पर वायरस के स्वरूप का अनुवांशिकी अनुक्रमण संबंधी आंकड़ा जारी करती है। इसके मुताबिक, इंग्लैंड के केंट काउंटी में सबसे पहले मिले अल्फा स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या भी देश में कम नहीं है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में गत सप्ताह अल्फा स्वरूप से संक्रमण के 823 मामले जबकि दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले पहचान किए गए बीटा स्वरूप से संक्रमण के 11 मामले आए हैं। नवीनतम आंकड़े बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में सबसे अधिक 27,989 नए मामलों के आने की पृष्ठभूमि में जारी किए गए हैं।

इस बीच, ब्रिटिश सरकार द्वारा इस महीने यात्रा सूची की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। इस सूची में भारत को दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों के साथ प्रतिबंधित लाल सूची में रखा गया है जिसका अभिप्राय है कि इन देशों से आने वाले लोगों को होटल में अनिवार्य रूप से पृथकवास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल