लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मजार पर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच संघर्ष में 50 लोग घायल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:12 IST

Open in App

कराची, दो अप्रैल पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कारण बंद हुए एक मजार पर रात के दौरान श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच हुए संघर्ष में करीब 50 लोग जख्मी हो गए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह से वहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।

प्रांत की सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाने के लिए सभी धर्म स्थलों को बंद करने की घोषणा की है, जिसके बाद शेहवान के लाल शहबाज कलंदर में बृहस्पतिवार की रात को यह घटना हुई।

वार्षिक उर्स के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरकारी आदेश का उल्लंघन कर शेहवान में जुटे थे और उन्होंने मजार के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया।

मजार के एक अधिकारी ने बताया कि प्रसिद्ध सूफी संत लाल शाहबाज कलंदर के 769वें उर्स (पुण्यतिथि) पर श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसमें करीब 40 श्रद्धालु और सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जामसोरो के उपायुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) फरीदुद्दीन मुस्तफा ने कहा, ‘‘अधिकतर श्रद्धालु सिंध के बाहर से आए थे और वे शेहवान के आसपास ठहरे हुए थे और संभवत: उन्हें सरकार के आदेश की जानकारी नहीं थी।’’

मुस्तफा ने बताया कि संघर्ष के बाद शुक्रवार को अर्द्धसैनिक रेंजरों को लाल शहबाज कलंदर के मजार के आसपास तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'