लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल में तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: September 3, 2019 09:19 IST

हमले से कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान के मुख्य टीवी चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने अमेरिकी दूत ज़लमय खलीलजाद के साथ एक साक्षात्कार प्रसारित किया था, जिसमें वह इस्लामी चरमपंथी संगठन तालिबान के साथ एक संभावित समझौते पर चर्चा कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमौके से 16 शव बरामद हुए हैं और अन्य 100 घायलों को वहां से निकाला गया है।तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों के समन्वय से हमला जारी है।

मध्य काबुल में सोमवार देर रात हुए भीषण धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी विशेष दूत ज़लमय खलीलजाद तालिबान के साथ बातचीत के लिए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि हमला ग्रीन विलेज के आवासीय इलाके में हुआ, जहां सहायता एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय हैं।

रहीमी ने बताया कि मौके से 16 शव बरामद हुए हैं और अन्य 100 घायलों को वहां से निकाला गया है। उन्होंने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों के समन्वय से हमला जारी है।

हमले से कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान के मुख्य टीवी चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने अमेरिकी दूत ज़लमय खलीलजाद के साथ एक साक्षात्कार प्रसारित किया था, जिसमें वह इस्लामी चरमपंथी संगठन तालिबान के साथ एक संभावित समझौते पर चर्चा कर रहे थे।

इसमें उन्होंने कहा कि अगर समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति बनती है तो हम अफगानिस्तान के पांच सैन्य ठिकानों से 135 दिनों के भीतर अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर देंगे। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा