लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया में प्रदर्शनों के दौरान 42 लोगों की मौत: मानवाधिकार एजेंसी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 09:34 IST

Open in App

बोगोटा, 12 मई (एपी) कोलंबिया के मानवाधिकार लोकपाल ने मंगलवार को बताया कि देश में दो सप्ताह पहले शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन में अभी तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकारी एजेंसी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 168 लोगों के लापता होने की खबर भी है।

प्रदर्शनों के बुधवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मानवाधिकार लोकपाल ने पांच मई को बताया था कि प्रदर्शन में 24 लोगों की मौत हुई है और 89 लोग लापता हैं।

लोकपाल द्वारा जारी किए गए नए आंकड़े ‘टेम्ब्लोर्स’ के आंकड़ों से मेल खाते हैं।‘टेम्ब्लोर्स’ एक गैर-सरकारी समूह है, जो पुलिस द्वारा की जाने वाली हिंसा पर नज़र रखता है।

‘टेम्ब्लोर्स’ ने मंगलवार को बताया था कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया हिंसा में 40 लोगों की मौत हुई है और वहीं दंगे रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी की भी हत्या कर दी गई।

कोलंबिया की पुलिस पर प्रदर्शन एवं दंगे रोकने के लिए अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने का लगातार आरोप लग रहा है।

सरकार द्वारा कथित तौर पर अपने घाटे को कम करने और स्वास्थ्य देखभाल तथा सामाजिक सेवाओं के लिए धन जुटाने के लिए करों में वृद्धि की कोशिश के बाद 28 अप्रैल को देश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुए थे।

हालांकि, सरकार ने दो मई को अपनी 6.7 अरब डॉलर की कर योजना को वापस ले लिया था और इसके अगले ही दिन वित्त मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया था, लेकिन लोगों ने देशभर में फिर भी प्रदर्शन जारी रखा।

प्रदर्शनकारी अब पुलिस सेवा में सुधार, एक करोड़ लोगों के लिए एक बुनियादी आय योजना लागू करने और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में मुफ्त ‘ट्यूशन’ सेवा आदि जैसी मांगे पूरी की जाने पर जोर दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल