लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में एक दिन में कोविड-19 के 41 नए मामले

By भाषा | Updated: May 21, 2021 09:22 IST

Open in App

सिंगापुर, 21 मई सिंगापुर में एक दिन में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 61,730 हो गए।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के अनुसार, इस दौरान 70 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत भी हो गई।

खबर में गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए एक बयान के हवाले से कहा गया, ‘‘ 70 वर्षीय एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई। वहीं संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 27 मामले सामुदायिक (स्थानीय) स्तर के हैं।’’

खबर में कहा गया, ‘‘ मई में संक्रमण से मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। सिंगापुर में कोरोना वायरस से अभी तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के कुल 61,730 मामले सामने आए हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि सामुदायिक संक्रमण के नये मामले पूर्व के मामलों से जुड़े हुए हैं जबकि छह के संपर्कों का पता नहीं चल पाया है।

इनमें से 15 को पहले ही पृथक-वास में रख दिया गया था।

सामुदायिक संक्रमण के छह मामले विद्यार्थियों से जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा 14 मामले बाहर से आए लोगों के हैं जिन्हें सिंगापुर में आगमन के बाद घर में रहने का नोटिस पहले से जारी है।

सिंगापुर के सात नागरिक और तीन स्थायी निवासी भारत और इंडोनेशिया से लौटें हैं जबकि दो आश्रित पास धारक जर्मनी और श्रीलंका से आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'