लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सेनेगल में हुए जबरदस्त बस दुर्घटना में 40 लोगों की हुई मौत- 78 घायल, राष्ट्रपति ने जताया दुख

By भाषा | Updated: January 8, 2023 20:57 IST

ऐसे में इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों, खराब कारों और चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने के कारण पश्चिम अफ्रीकी देश में नियमित रूप से मोटर दुर्घटनाएं होती हैं। 2017 में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 25 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसेनेगल में हुए जबरदस्त बस दुर्घटना में 40 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं कम से कम 78 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 2017 में ऐसी ही घटना में 25 लोगों की जान गई थी।

डकार: सेनेगल में एक बस दुर्घटना में कम से कम 40 व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 78 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी देश के राष्ट्रपति की ओर से रविवार को दी गई। राष्ट्रपति मैकी सॉल ने एक ट्वीट में कहा है कि हादसा कैफरीन क्षेत्र के गनीवी गांव में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ है। 

हादसे पर क्या बोले राष्ट्रपति मैकी सॉल

इस हादसे पर बोलते हुए राष्ट्रपति मैकी सॉल ने कहा है, ‘‘मैं गनीबी में आज हुए सड़क हादसे से बहुत दुखी हूं, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ 

ऐसे में उन्होंने सोमवार से तीन दिनों के शोक की घोषणा की और कहा कि वह सड़क सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी परिषद का आयोजन करेंगे। 

ऐसे हुआ हादसा

मामले में लोक अभियोजक शेख डिएंग ने कहा कि दुर्घटना राष्ट्रीय सड़क संख्या एक पर हुई जब एक सार्वजनिक बस का टायर पंक्चर हो गया और उक्त वाहन विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गया। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। 

2017 में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 लोगों की गई थी जान

सोशल मीडिया पर आयी दुर्घटना की तस्वीरों में एकदूसरे से टकरायी क्षतिग्रस्त बसें और सड़क के किनारे मलबा दिखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों, खराब कारों और चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने के कारण पश्चिम अफ्रीकी देश में नियमित रूप से मोटर दुर्घटनाएं होती हैं। 2017 में, दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 25 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।  

टॅग्स :सड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल