लाइव न्यूज़ :

4 साल की भारतीय बच्ची ने कैंसर के बाद अब कोविड-19 को भी दी मात, UAE में कोरोना को मात देने वाली सबसे कम उम्र की मरीज

By भाषा | Updated: April 27, 2020 18:34 IST

बच्ची पिछले साल ही किडनी के एक दुर्लभ कैंसर से उबरी थी और कीमोथेरेपी के कारण उसकी प्रतिरोधक क्षमता अब भी कमजोर है।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई में रहने वाली भारतीय मूल की चार वर्षीय बच्ची ने कैंसर के बाद अब कोविड-19 को भी मात दे दी है।यूएई में सबसे कम उम्र में कोरोना वायरस को मात देने वालों में से वह एक है।

दुबई। दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की चार वर्षीय बच्ची ने कैंसर के बाद अब कोविड-19 को भी मात दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यूएई में सबसे कम उम्र में कोरोना वायरस को मात देने वालों में से वह एक है। ‘गल्फ न्यूज’ की एक खबर के अनुसार शिवानी ने इससे पहले पिछले साल कैंसर पर जीत हासिल की थी।

संक्रमित पाए जाने के बाद उसे एक अप्रैल को ‘अल-फुतैमिम हेल्थ हब’ में भर्ती कराया गया था। उसकी मां एक स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिनके सम्पर्क में आने के बाद ही वह संक्रमित हुई। खबर के अनुसार, कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद शिवानी और उनके पिता की जांच की गई, जिसमें शिवानी संक्रमित पाई गई, जबकि उसके पिता पूरी तरह ठीक हैं।

शिवानी और उसकी मां को एक ही जगह भर्ती किया गया, लेकिन बच्ची के लिए कुछ विशेष इंतजाम किए गए क्योंकि पिछले साल ही वह किडनी के एक दुर्लभ कैंसर से उबरी थी। खबर के अनुसार, शिवानी को 20 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

‘अल-फुतैमित हेल्थ हब’ के चिकित्सा निदेशक डॉ. थोल्फकर अल बाज ने कहा, ‘‘ शिवानी को पिछले साल ही कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा था इसलिए उसकी प्रतिरोधक क्षमता अब भी कमजोर है।’’ उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को डर था कि उसकी हालत बिगड़ सकती है, इसलिए उसे निगरानी में रखा गया। सौभाग्यवश संक्रमण के कारण उसे अतिरिक्त कोई परेशानी नहीं हुई। दो बार जांच में उसके कोविड-19 से अब पीड़ित ना होने की पुष्टि से पहले 20 दिन तक उसका इलाज चला। अब वह घर पर 14 दिन तक पृथक भी रहेगी।

खबर के अनुसार शिवानी की मां का इलाज भी पूरा हो गया है लेकिन अभी उन्हें निगरानी में रखा गया है लेकिन जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यूएई में वायरस को मात देने वालों में शिवानी की उम्र सबसे कम है। बच्चों की बात करें तो उसके अलावा अबू धाबी में सात वर्षीय सीरियाई बच्ची और फिलीपीन के नौ वर्षीय एक लड़के ने वायरस को मात दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियादुबईसंयुक्त अरब अमीरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण