लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबलों ने किया पीछा, पाकिस्तान में तीन आतंकवादी नहर में डूबे

By भाषा | Updated: June 8, 2019 20:39 IST

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में बताया कि यह घटना तब हुई जब सीटीडी ने लाहौर से 200 किलोमीटर दूर झेलम में एक मकान पर छापा मारा। उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी मकान में छिपे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबयान में बताया गया कि जब सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों को ललकारा तो वे कार में सवार होकर भाग गए।सीटीडी ने कहा कि बाद में गोताखोरों ने तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों द्वारा पीछा किए जाने पर प्रतिबंधित अल-कायदा के कथित आतंकवादियों की कार एक नहर में गिर गई जिससे तीन आतंकवादी डूब गए।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में बताया कि यह घटना तब हुई जब सीटीडी ने लाहौर से 200 किलोमीटर दूर झेलम में एक मकान पर छापा मारा। उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी मकान में छिपे हुए हैं और सुरक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।

बयान में बताया गया कि जब सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों को ललकारा तो वे कार में सवार होकर भाग गए। सीटीडी ने बताया, ‘‘सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा किया। मुठभेड़ भी हुई और इसके चलते आतंकवादियों की कार झेलम में एक नहर में गिर गई और वे डूब गए।’’

सीटीडी ने कहा कि बाद में गोताखोरों ने तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए। उनकी पहचान अल-कायदा के यह्या आतिफ गौरी समूह के सदस्यों के रूप में हुई है। उसने कहा, ‘‘उनके ठिकाने से हथगोले, बंदूकें और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा