लाइव न्यूज़ :

यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 110 अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 31, 2020 09:30 IST

Open in App

सना (यमन), 31 दिसम्बर (एपी) यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने के कुछ देर बाद बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और अन्य 110 लोग घायल हुए हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डे पर चार बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।

विद्रोही अधिकारियों ने ‘एपी’ द्वारा किए फोन का कोई जवाब नहीं दिया।

घटना में हालांकि सरकार के विमान में सवार कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में शहर में एक और विस्फोट हुआ। यह विस्फोट उस ‘पैलेस’ के पास हुआ, जिसमें कैबिनेट के सदस्यों को ले जाया गया था।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल के विमान से बाहर आते ही धमाका हुआ। सरकारी विमान में सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और कई मंत्रियों को वापस विमान में सवार होते हुए देखा गया।

सरकारी विमान में सवार यमन के संचार मंत्री नजीब अल अवग ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज सुनी और ऐसा लगा कि यह ड्रोन हमला था।

यमन के प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद और अन्य को धमाके के तुरंत बाद हवाई अड्डे से शहर स्थित ‘मशिक पैलेस’ ले जाया गया।

यमन के विदेश मंत्री अहमद अवाद बिन मुबारक ने हूती विद्रोहियों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उनके मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे पर चार बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं और ‘पैलेस’ (मंत्रिमंडल का मुख्यालय) पर ड्रोन हमले किए गए। उन्होंने हालांकि कोई सबूत मुहैया नहीं कराए।

यमन के स्वास्थ्य मंत्री कासिम बुहैबुह ने एक ट्वीट में बताया कि हवाई अड्डे पर हुए हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए और अन्य 110 घायल हुए हैं। उन्होंने मृतक संख्या और बढ़ने के संकेत भी दिए, क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री अनवर र्गागश, यमन में अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर हेनजल सहित मिस्र, जोर्डन और अन्य अरब देशों ने भी अदन में हुए हमलों की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'