लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:27 IST

Open in App

काठमांडू, दो अगस्त नेपाल में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत होने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 9,898 हो गई है।

देश के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में नेपाल में संक्रमण के 3,125 नए मामले सामने आए जिससे नेपाल में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,99,649 हो गई है जिनमें 6,58,122 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,925 लोगों ने महामारी को मात दी।

मंत्रालय ने कहा कि देश में इस अवधि में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत हो गई जिससे कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 9,898 हो गई है।

इसने बताया कि नेपाल में कोविड-19 से ठीक होने की दर 94.1 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है। देश में संक्रमण के 31,629 उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?