लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में मंत्री को निशाना बनाकर आईएस ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: September 1, 2019 13:18 IST

​​​​​​​विस्फोट में शहाबुद्दीन के अलावा यातायात पुलिस आरक्षी अमीनुल इस्लाम भी घायल हो गए। दोनों को ढाका चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं।

Open in App

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक मंत्री को निशाना बनाकर किए गए धमाके में दो पुलसकर्मी घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। डेली स्टार अखबार ने पुलिस और चश्मदीदों के हवाले से बताया कि शनिवार रात जब मंत्री साइंस लैब चौराहे से गुजर रहे थे तभी उन पर बम फेंका गया।इस हमले में मंत्री बालबाल बच गए। अखबार ने सहायक उपनिरीक्षक एबी शहाबुद्दीन को उद्धृत किया, ‘‘ मंत्री के सुरक्षा दल में छह पुलिसकर्मी थे। घटना के समय मंत्री बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के कार्यक्रम में जा रहे थे। साइंस लैब चौराहे के पास हम लाल बत्ती की वजह से फंस गए। मैं वाहन से उतरकर यातायात पुलिस से मंत्री के लिए रास्ता साफ करने के लिए कहने जा रहा था तभी विस्फोट हुआ।’’विस्फोट में शहाबुद्दीन के अलावा यातायात पुलिस आरक्षी अमीनुल इस्लाम भी घायल हो गए। दोनों को ढाका चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं। ढाका महानगर पुलिस आयुक्त असदुज्जमान मिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला