लाइव न्यूज़ :

भारत से ब्राजील पहुंची कोविड-19 के टीके की 20 लाख खुराक, विशेषज्ञों ने नाकाफी बताया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 09:25 IST

Open in App

रियो डी जिनेरियो, 23 जनवरी (एपी) भारत से भेजी गई कोविड-19 टीके की 20 लाख खुराक ब्राजील सरकार को मिल गई हैं, लेकिन विशेषज्ञों ने कहा है कि दक्षिण अमेरिका के इस सबसे बड़े देश के लिए यह नाकाफी होंगी।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि ‘एस्ट्राजेनेका’ और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित टीके शुक्रवार को साओ पाउलो पहुंच गए। इन्हें रियो डी जिनेरियो भेजा जाएगा, जहां ब्राजील का सरकारी ‘फायक्राज इंस्टीट्यूट’ है।

फायक्राज द्वारा टीकों का उत्पादन और वितरण किया जाएगा।

ब्राजील के जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भारत से आई टीके की 20 लाख खुराक जरूरत के लिहाज से बहुत ही कम है। उन्होंने कहा कि 21 करोड़ की आबादी वाले देश में पहले ये टीके प्राथमिकता समूहों के लोगों को लगाए जाएंगे जिसके लिए अधिक खुराकों की आवश्यकता होगी, लेकिन एशिया से कच्चे माल की खेप आने में विलंब हो रहा है।

साओ पाउलो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मारियो शेफ़र ने कहा, ‘‘साओ पाउलो के सरकारी अनुसंधान संस्थान बुटानटन और भारत से आई टीके की खुराक पर्याप्त नहीं है और इस बारे में कुछ पता नहीं है कि ब्राजील के पास कब, या कितने टीके होंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह कमी ‘‘सामूहिक प्रतिरक्षा तक पहुंचने की हमारी क्षमताओं को प्रभावित करेगी’’।

गौरतलब है कि भारत से ‘एस्ट्राजेनेका’ की खुराक लेकर आने वाली उड़ान पिछले सप्ताह स्थगित हो गई थी और इससे संघीय सरकार की टीकाकरण की योजना पटरी से उतर गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला