लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 13:36 IST

Open in App

कराची, 11 जून पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को तेज गति से जा रही एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गए। मीडिया ने यह खबर दी।

‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, बस वाध से दादू की तरफ जा रही थी और यह घटना प्रांत के खुजदार जिले के खोरी में हुई। मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद बचाव कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को टीचिंग हॉस्पिटल खुजदार ले जाया गया जहां तीन और लोगों की मौत हो गयी और मृतक संख्या बढ़कर 18 हो गयी। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। सूत्रों ने समाचार चैनल को बताया कि यात्री बस के तेज गति से चलने के दौरान ड्राइवर का वाहन पर संतुलन नहीं रहा और इस कारण यह हादसा हुआ।

इससे पहले 31 मई को पंजाब प्रांत के खानेवाल में एक यात्री बस के पलटने और फिसलकर पुल से नीचे गिर जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 अन्य घायल हो गये थे। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और अधिकतर हादसे लापरवाही से वाहन चलाने, पुराने एवं जर्जर हालत वाले वाहनों और खराब सड़कों के चलते होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला