लाइव न्यूज़ :

ग्वाटेमाला में सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, खराब ट्रक को ठीक करने नीचे उतरा चालक तभी...

By भाषा | Updated: October 6, 2022 09:27 IST

मेयर जुआन रामोन दियाज ने बताया कि ट्रक खराब हो गया था और चालक उसे ठीक करने के लिए नीचे उतरा, लेकिन वह शायद आपातकालीन ब्रेक लगाना भूल गया था इसलिए ट्रक पीछे की ओर खिसक कर एक छोटी घाटी में गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटनाग्रस्त ट्रक में 30 लोग सवार थे।यह ग्रामीण इलाका ग्वाटेमाला सिटी के पूर्व में स्थित है।स्थानीय मीडिया के अनुसार, मारे गए लोग ट्रक चोरी के मामले में संदिग्ध थे

ग्वाटेमाला सिटीः  ग्वाटेमाला में एक पिकअप ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, टिक्विसेट के एक वॉटर पार्क में मंगलवार को हुई गोलीबारी में छह लोग मारे गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में 30 लोग सवार थे। यह ग्रामीण इलाका ग्वाटेमाला सिटी के पूर्व में स्थित है। इस इलाके के लोग अक्सर पिकअप ट्रक से एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं।

जोकोटन के मेयर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। मेयर जुआन रामोन दियाज ने बताया कि ट्रक खराब हो गया था और चालक उसे ठीक करने के लिए नीचे उतरा, लेकिन वह शायद आपातकालीन ब्रेक लगाना भूल गया था इसलिए ट्रक पीछे की ओर खिसक कर एक छोटी घाटी में गिर गया। चालक (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि ग्वाटेमाला के टिक्विसेट में एक वॉटर पार्क में मंगलवार को हुई गोलीबारी में चार पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मारे गए लोग ट्रक चोरी के मामले में संदिग्ध थे लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल