लाइव न्यूज़ :

15 चिकित्साकर्मियों की हत्या?, इजराइली सैनिकों ने मारकर सामूहिक कब्र में दफनाया, संयुक्त राष्ट्र ने कहा-अभी तक 1000 से अधिक चिकित्साकर्मी की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 11:38 IST

मृतकों में ‘रेड क्रिसेंट’ के आठ कर्मी, गाजा की नागरिक सुरक्षा आपातकालीन इकाई के छह सदस्य और फलस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ का एक सदस्य शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइली सैनिकों पर इन कर्मियों की ‘‘बेरहमी से’’ हत्या करने का आरोप लगाया।लोगों की जान बचाने की कोशिश करते समय इजराइली बलों द्वारा मारे गए।शवों को तेल अल-सुल्तान के किनारों पर एक बंजर क्षेत्र में दफनाया है।

दीर अल-बलाः इजराइली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा में 15 चिकित्साकर्मियों एवं आपात स्थिति में बचाव कार्य करने वाले कर्मियों की हत्या कर उन्हें एक सामूहिक कब्र में दफना दिया। संयुक्त राष्ट्र और अन्य सहायता एजेंसियों ने यह जानकारी दी। फलस्तीन में मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद करने वाले ‘पैलिस्टिनीयन रेड क्रिसेंट’ ने कहा कि कर्मियों और उनके वाहनों पर स्पष्ट रूप से चिकित्सा एवं मानवीय सहायता कर्मियों का चिह्न लगा हुआ था। उसने इजराइली सैनिकों पर इन कर्मियों की ‘‘बेरहमी से’’ हत्या करने का आरोप लगाया।

इस बीच, इजराइली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने ‘‘संदिग्ध रूप से’’ उनके पास आ रहे ऐसे वाहनों पर गोलियां चलाईं जिन पर ऐसा कोई चिह्न नहीं था जो उनकी पहचान बता सके। मृतकों में ‘रेड क्रिसेंट’ के आठ कर्मी, गाजा की नागरिक सुरक्षा आपातकालीन इकाई के छह सदस्य और फलस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ का एक सदस्य शामिल था।

‘इंटरनेशनल रेड क्रॉस/रेड क्रिसेंट’ ने कहा कि यह पिछले आठ साल में उसके कर्मियों पर सबसे घातक हमला है। संयुक्त राष्ट्र ने इन हत्याओं के लिए ‘‘न्याय और जवाब’’ मांगा। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा, ‘‘वे लोगों की जान बचाने की कोशिश करते समय इजराइली बलों द्वारा मारे गए।’’

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 18 महीने पहले गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल के हमलों में 100 से अधिक नागरिक सुरक्षा कर्मी और 1,000 से अधिक चिकित्साकर्मी मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइली सेना ने उसे बताया कि उसने शवों को तेल अल-सुल्तान के किनारों पर एक बंजर क्षेत्र में दफनाया है जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र के दल वहां पहुंचे।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी फुटेज में नारंगी जैकेट पहने बचावकर्मी मिट्टी खोदकर एक दूसरे के ऊपर रखे शवों को निकालते दिख रहे हैं। ये शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी जोनाथन व्हिटॉल ने कहा, ‘‘उनके शवों को इस सामूहिक कब्र में दफना दिया गया था। जो यहां हुआ वह बहुत भयावह है।’’

दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर सोमवार को फलस्तीनियों ने इन शवों को पूरी विधि के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया। इजराइल की सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफा के अधिकांश हिस्सों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं, जो गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर में इजराइली सेना द्वारा एक और बड़ा जमीनी अभियान शुरू करने के संकेत हैं। इजराइल ने इस महीने की शुरूआत में हमास समूह के साथ अपने युद्ध विराम को समाप्त कर दिया और हवाई एवं जमीनी युद्ध को फिर से शुरू कर दिया।

इजराइल ने ‘‘हिज्बुल्ला नेता को निशाना बनाकर’’ दक्षिणी बेरूत पर किया हमला

इजराइली सेना ने सोमवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्र में एक इमारत पर हमला किया और कहा कि उसने इस हमले में हिज्बुल्ला के एक सदस्य को निशाना बनाया। यह हवाई हमला बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया गया। इससे पहले, इजराइल ने शुक्रवार को भी लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया था।

शुक्रवार को किया गया हमला पिछले साल 27 नवंबर 2024 को इजराइल और हिजबुल्ला उग्रवादी समूह के बीच युद्ध विराम होने के बाद बेरूत पर पहला हमला था। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि सोमवार देर रात किए हमले में हिज्बुल्ला के एक सदस्य को निशाना बनाया गया जो इजराइल के खिलाफ हमलों में गाजा पट्टी में फलस्तीनी हमास समूह की मदद कर रहा था।

इजराइली सेना ने कहा कि यह हमला इजराइल की घरेलू खुफिया एजेंसी 'शिन बेट' के निर्देशन में किया गया था। हिज्बुल्ला ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई तस्वीरों एवं वीडियो में एक इमारत की ऊपरी तीन मंजिल क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही हैं। इमारत के नीचे कई कार पर मलबे के ढेर देखे जा सकते हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल