तालिबान के मोर्टार हमले में 14 की मौत, नाइजीरिया में डाकुओं ने 18 लोगों की हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2019 01:20 PM2019-07-06T13:20:37+5:302019-07-06T13:20:37+5:30

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि मोर्टार के गोले सरकार ने दागे हैं। इसबीच शुक्रवार को तालिबान के अलग अलग हमलों में अफगान सुरक्षा बलों के 18 कर्मी मारे गए हैं। 

14 killed in Taliban mortar attack; Niger killed 18 people in Nigeria | तालिबान के मोर्टार हमले में 14 की मौत, नाइजीरिया में डाकुओं ने 18 लोगों की हत्या की

तालिबान के अलग अलग हमलों में अफगान सुरक्षा बलों के 18 कर्मी मारे गए हैं। 

Highlightsउत्तरी नाइजीरिया के ग्रामीण इलाके में सशस्त्र डाकुओं ने कम से कम 18 लोगों की हत्या कर दी।एक सामुदायिक नेता ने बताया, ‘‘हमने हमलों के बाद चार गांवों से 18 शव बरामद किए।’’ 

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने मोर्टार के गोले दागे जो फरयाब प्रांत के एक व्यस्त बाजार में जा कर गिरे। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

फरयाब प्रांतीय पुलिस के प्रमुख प्रवक्ता अब्दुल करीम यूरेश ने बताया कि शुक्रवार को ख्वाजा सब्ज पोश जिले में हुए इस हमले का मुख्य निशाना पास की सुरक्षा चौकी थी। वहीं तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि मोर्टार के गोले सरकार ने दागे हैं। इस बीच शुक्रवार को तालिबान के अलग अलग हमलों में अफगान सुरक्षा बलों के 18 कर्मी मारे गए हैं। 

नाइजीरिया के ग्रामीण इलाके में सशस्त्र डाकुओं ने कम से कम 18 लोगों की हत्या कर दी

उत्तरी नाइजीरिया के ग्रामीण इलाके में सशस्त्र डाकुओं ने कम से कम 18 लोगों की हत्या कर दी। निवासियों ने शुक्रवार को बताया कि यहां अपहरणकर्ताओं और पशु तस्करों द्वारा हमले बढ़ गए हैं। मोटरसाइकिल पर आए बंदूकधारी बुधवार को कात्सिना राज्य में कनकारा और दानमुसा जिलों में चार गांवों में घुसे और उन्होंने निवासियों पर गोलियां चलाई।

एक सामुदायिक नेता ने बताया, ‘‘हमने हमलों के बाद चार गांवों से 18 शव बरामद किए।’’ 

Web Title: 14 killed in Taliban mortar attack; Niger killed 18 people in Nigeria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे