लाइव न्यूज़ :

चीन में एक सप्ताह पहले खदान में हुए विस्फोट के कारण फंसे 12 श्रमिक जीवित

By भाषा | Updated: January 18, 2021 12:47 IST

Open in App

बीजिंग, 18 जनवरी (एपी) चीन की एक खदान में करीब एक सप्ताह पहले हुए विस्फोट के कारण वहां फंसे 22 श्रमिकों में से 12 जीवित हैं जबकि सैंकड़ों बचावकर्ता उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

सरकारी संवाद समिति ‘शिंहुआ’ ने सोमवार को बताया कि बचाव शाफ्ट के माध्यम से श्रमिकों की ओर से बचावकर्ताओं के दल को रविवार रात को भेजे गए एक लिखित संदेश में बताया गया कि अन्य 10 श्रमिकों का अभी कुछ पता नहीं है।

हस्तलिखित संदेश में कहा गया है कि चार श्रमिक घायल हैं और अन्य की हालत ताजा हवा नहीं मिलने एवं पानी भरने के कारण खराब होती जा रही है।

शानदोंग प्रांत के यांताई शहर में स्थित जिस खदान में 10 जनवरी को विस्फोट हुआ था, वह निर्माणाधीन थी।

शिंहुआ की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा गया है, ‘‘बचाव कार्य जारी रखिए। उम्मीद बाकी है। धन्यवाद।’’

हादसे के एक दिन बाद भी इसकी जानकारी नहीं देने के कारण खदान प्रबंधकों को हिरासत में ले लिया गया है।

फंसे हुए मजदूरों को निकालने की कोशिश में बचाव दल के करीब 300 कर्मचारी जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा