लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 12 सांसदों की बाइडन प्रशासन से डब्ल्यूटीओ में भारत के प्रस्ताव का समर्थन न करने की अपील

By भाषा | Updated: May 5, 2021 09:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच मई अमेरिका के 12 रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन प्रशासन से भारत और दक्षिण अफ्रीका की ओर से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समक्ष रखे गए उस प्रस्ताव का समर्थन न करने की अपील की है, जिसमें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच कुछ बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) में अस्थायी छूट देने का अनुरोध किया गया है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाय को मंगलवार को लिखे गए पत्र में इन 12 प्रभावशाली सांसदों ने तर्क दिया है कि अगर अमेरिका बौद्धिक संपदा अधिकारों को छोड़ देगा, तो यह नवोन्मेष एवं उत्पादन को नुकसान पहुंचाएगा और इसके परिणामस्वरूप कम लोगों को टीका लग पाएगा।

यह पत्र भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व में 60 विकासशील देशों द्वारा इस संबंध में दिए गए प्रस्ताव के जवाब में लिखा गया है।

पत्र में कहा गया, “अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सभी सदस्यों के लिए बौद्धिक संपदा व्यापार संबंधित पहुलओं पर समझौते के कुछ अंशों को छोड़ देने के भारत, दक्षिण अफ्रीका और अन्य राष्ट्रों के आग्रह का विरोध करते रहना चाहिए।”

उधर, व्हाइट हाउस ने कहा है कि व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाय ने इस प्रस्ताव पर राष्ट्रपति जो बाइडन के समक्ष फिलहाल कोई अनुशंसा नहीं की है।

डब्ल्यूटीओ पांच और छह मई को जिनेवा में अपनी आम परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार करेगा।

कई डेमोक्रेटिक सांसदों ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के समर्थन में टीके को इन पहलुओं से मुक्त करने का अभियान शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें