लाइव न्यूज़ :

लड़कियों के कम्प्यूटर हैक कर धमकाने के दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को 11 साल की सजा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 18:20 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, छह जनवरी ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के व्यक्ति को 574 से अधिक लड़कियों और महिलाओं के कम्प्यूटर में हैकिंग करने, धमकाने, ताक-झांक करने और साइबर अपराध का दोषी ठहराते हुए 11 साल जेल की सजा सुनाई है। यह हैकिंग उनका उत्पीड़न करने के इरादे से की गई थी।

ब्रिटेन की क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) ने बताया कि आकाश सोंधी ने सैकडों सोशल मीडिया खातों में सेंधमारी की और 26 दिसंबर 2016 से 17 मार्च 2020 के बीच धमकी देने का अपराध किया।

उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स निवासी 27 वर्षीय सोंधी ने पीड़िताओं को धमकाया कि यदि वे उसे अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें नहीं भेजेंगी तो वह उनकी अंतरंग तस्वीरें उनके दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों को भेज देगा। सोंधी कम से कम छह महिलाओं को अपनी धमकी मनवाने में कामयाब रहा।

सीपीएस से जुड़े वरिष्ठ अभियोजक जोसेफ स्टिकिंग्स ने कहा, '' आकाश सोंधी ने युवा महिलाओं को भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक क्षति पहुंचाई है।''

सीपीएस के मुताबिक, सोंधी के कृत्य के चलते पीड़िताओं को गंभीर मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिनमें से एक ने बाद में आत्महत्या तक का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी