लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: एक दिन में तीसरा आत्मघाती हमला, 11 बच्चों और 7 पत्रकारों समेत 25 लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: April 30, 2018 16:40 IST

इससे पहले सोमवार को ही अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार सुबह हुई विस्फोट की दो घटनाओं में एक फोटोग्राफर समेत कम-से-कम छह लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।

Open in App

काबुल, 30 अप्रैल: अफगानिस्तान के कांधार में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में 11 बच्चों की मौत हो गई। यह हमला कंधार के एक मदरसा में हुआ। इससे पहले सोमवार को ही अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार सुबह हुई विस्फोट की दो घटनाओं में एक फोटोग्राफर समेत कम-से-कम छह लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। काबुल एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख मोहम्मद असीम के मुताबिक, पहले विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी जान आगा ने बताया कि पहले विस्फोट के तुरंत बाद दूसरा विस्फोट हुआ। इसमें एक पत्रकार की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:काबुल में दो बम विस्फोट, एक फोटोग्राफर सहित 14 लोगों की मौत और कई घायल

बताया गया कि दूसरे बम धमाके में एएफपी के मुख्य फोटोग्राफर शाह मारई की मौत हो गयी। मारई सहित कुछ पत्रकार पहले आत्मघाती हमले को कवर करने गये थे। दूसरे विस्फोट में इन लोगों को निशाना बनाया गया। काबुल पुलिस के प्रमुख दाऊद अमीन ने बताया कि यहां जिस इलाके में हमले हुए हैं, वहां कई विदेशी कार्यालय हैं।

वजीर अकबर खान अस्पताल के निदेशक मोहम्मद मौसा जहीर ने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। इस्लामिक स्टेट समूह के स्थानीय सहयोगी संगठन और तालिबान देशभर में लगातार हमले कर रहे हैं। 

तालिबान आमतौर पर जहां सरकारी संस्था और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आईएस के आतंकी शिया अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। दोनों समूह अफगानिस्तान में सख्त इस्लामिक कानून स्थापित करना चाहते हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा