लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको के मिचोआकान राज्य में गोलियों से छलनी 11 शव मिले

By भाषा | Updated: November 3, 2021 08:27 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, तीन नवंबर (एपी) मैक्सिको के मिचोआकान राज्य में पुलिस को गोलियों से छलनी 11 पुरूषों के शव मिले हैं। यहां पर विभिन्न मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहता है।

सरकारी अभियोजकों ने सोमवार को बताया कि ये शव मिचोआकान के उत्तरी हिस्से में तारेक्यूआटो शहर के निकट मिले हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि इन लोगों को सोमवार को गोली मारी गई है।

जांचकर्ताओं ने अभी मृतकों की पहचान उजाकर नहीं की है। हालांकि उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर उन्हें एक ट्रक और तीन मोटरसाइकिल मिली हैं।

यह इलाका जालिस्को राज्य के समीप है। जालिस्को में इसी नाम का मादक पदार्थों का तस्कर गिरोह है जो मिचोआकान राज्य तक अपना वर्चस्व फैलाना चाहता है और मिचोआकान के स्थानीय गिरोहों के साथ उसका संघर्ष जारी रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'