लाइव न्यूज़ :

यहां सरेआम हजारों के बीच 10 लोगों को दी गई फांसी, देखने के लिए सोशल मीडिया पर भेजा गया था निमंत्रण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 12:44 IST

वीडियो वायरल होने पर इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। 

Open in App

चीन के स्टेडियम में सार्वजनिक ट्रायल के बाद शनिवार को 10 लोगों को फांसी दी गई। फांसी देते वक्त इस स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। फांसी पर लटकाए गए लोग नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री, हत्या और डकैती जैसे अपराध को अंजाम देते थे। सरेआम इस तरह फांसी देने की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।

 खबरों की मानें तो चीन के गुआंगडोंग में 12 आरोपियों पर 2014 से पब्लिक ट्रायल चलाया गया था।  दोनों पक्षों को सुनने के बाद 10 आरोपियों को फांसी दी गई , जबकि 2 आरोपियों को सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया।  इतना ही नहीं फांसी की सजा देने के ठीक 4 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए इस सजा को देखने के लिए लोगों को निमंत्रण भी भेजा गया था। फांसी के वक्त तकरीबन 14 हजार लोग उस स्टेडियम में मौजूद थे। आरोपियों को पुलिस के ट्रकों के पीछे स्टेडियम में लाया गया। हर आरोपी के साथ चार पुलिसवाले मौजूद थे। 

इस सार्वजनिक मुकदमे और फांसी की ऑनलाइन वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी की गई है। लुफेंग शहर पीपुल्स अदालत ने पिछले हफ्ते ही सार्वजनिक घोषणा कर नागरिकों को ‘ओपन-एयर स्टेडियम ट्रायल’ में बैठने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस अदालत की कार्यवाही की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। 

टॅग्स :चीनफांसी की सजाविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा