लाइव न्यूज़ :

चीन में सोने की खदान में हुए विस्फोट में 10 की मौत, एक अभी भी लापता

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:43 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग/जिनान, 25 जनवरी चीन के शानदोंग प्रांत में एक सोने की खदान में विस्फोट के बाद दो सप्ताह से फंसे खनिकों की तलाश करने वाले बचावकर्मियों को 10 शव मिले हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दो सप्ताह तक खदान के अंदर फंसे रहने वाले 11 खनिकों को रविवार को बचाया गया। एक खनिक अभी भी लापता है और उसको खोजने के प्रयास चल रहे हैं।

10 जनवरी को खदान के अंदर विस्फोट होने से उसके बाहर निकलने के रास्ते बंद होने बाद से 22 खनिक उसके अंदर फंस गए थे। कीशिया शहर में यह खदान स्थित है।

दो सप्ताह तक फंसे रहने के बाद रविवार को 11 खनिकों को बचा लिया गया। 11 खनिकों को वापस लाने के बाद, बचाव दल फिर से सोने की खदान में गए और उन्हें 10 खनिकों के शव मिले।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शानदोंग प्रांत की राजधानी जिनान के अधिकारियों ने बताया कि सोने की खान में विस्फोट के कारण फंसे खनिकों में से 10 के शव बचाव दल को मिले।

खदान में फँसा एक खनिक अभी भी लापता है और उसको खोजने के प्रयास चल रहे हैं।

शिन्हुआ की खबर के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'