लाइव न्यूज़ :

Video: अमित शाह की रैली में CAA का विरोध कर रहे युवक की पिटाई, मंच से लगवाए 'भारत माता की जय' के नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 09:41 IST

मंच से यह सब देखकर अमित शाह ने सुरक्षाकर्मियों से बचाने की अपील की। इस दौरान रैली में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद शाह ने लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग ट्विटर पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के बाबरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

गृहमंत्री अमित शाह की एक चुनावी सभा में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे युवक पर हमला हो गया। लोगों ने उसे जमीन पर गिराकर लोहे की कुर्सियों से पिटाई की। मंच से यह सब देखकर अमित शाह ने सुरक्षाकर्मियों से बचाने की अपील की। इस दौरान रैली में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद शाह ने लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग ट्विटर पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के बाबरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने सीएए का विरोध जताने की कोशिश की। इससे वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने युवक पर हमला कर दिया। इस बीच अमित शाह ने सिक्योरिटी को उस युवक को सही सलामत वहां से ले जाने का निर्देश दिया। शांति बनाए रखने के लिए शाह ने कहा कि पीछे मत देखिए, कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने युवक की पिटाई के बाद 'भारत माता की जय' के नारे भी लगवाए।

आपको बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हैं। इस चुनाव में बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून को मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। शाहीन बाग में जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन पर भी निशाना साधा जा रहा है। एक चुनावी सभा में अमित शाह ने यहां तक कह दिया कि 'ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे और करंट शाहीन बाग के अंदर लगे।' शाह ने कहा, "भाजपा उम्मीदवार को आपका मत दिल्ली और देश को सुरक्षित बनाएगा और शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाओं को रोकेगा।" 

आपको बता दें कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीनबाग में दिसंबर मध्य से बड़ी संख्या में महिलाएं संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ धरना दे रही हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कैब प्रोटेस्टअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो